Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
War : गाजा में जल्द युद्धविराम के संकेत, 130 इजरायलियों को मुक्त कराने के लिए हो सकता है एलान - The Indian Exposure

War : गाजा में जल्द युद्धविराम के संकेत, 130 इजरायलियों को मुक्त कराने के लिए हो सकता है एलान

करीब पांच महीने से जारी गाजा युद्ध में दूसरी बार युद्धविराम की स्थितियां बन रही हैं। यह युद्धविराम भी सीमित समय के लिए होगा और इसका मुख्य उद्देश्य गाजा में बंधक बने करीब 130 इजरायली नागरिकों को मुक्त कराना होगा। इस बीच गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी हैं।

इन हमलों के बीच इजरायली सेना ने विस्थापितों के बीच बचकर भाग रहे कई हमास लड़ाकों को पकड़ा है। युद्धविराम के सिलसिले में अब पेरिस में वार्ता चल रही है। इस वार्ता में कतर, मिस्त्र और अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाची हानेबी के अनुसार वार्ता में शामिल होकर इजरायली प्रतिनिधिमंडल तेल अवीव लौट आया है। प्रतिनिधिमंडल ने युद्धविराम के पक्ष में कुछ बातें बताई हैं। वार्ता में शामिल रहे ये लोग युद्ध मामलों के गठित मंत्रिमंडल को युद्धविराम की शर्तों के बारे में बताएंगे। इसके बाद वार कैबिनेट युद्धविराम पर फैसला लेगी।

माना जा रहा है कि अगर युद्धविराम हुआ तो वह रमजान के महीने में होगा जिससे मुस्लिम अपनी धार्मिक गतिविधियों को अंजाम दे सकें। अभी तक की बातचीत में यह तय है कि गाजा में अस्थायी युद्धविराम होगा लेकिन उसमें इजरायली बंधकों के बदले में बड़ी संख्या में फलस्तीनी कैदी इजरायली जेलों से रिहा किए जाएंगे। नवंबर 2023 में हुए युद्धविराम में भी एक इजरायली बंधक के बदले में तीन फलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे।

इस बीच गाजा में युद्ध जारी है। हमास के लड़ाकों के साथ मुठभेड़ में इजरायली सेना के एक मेजर के मारे जाने की सूचना है। इसी के साथ गाजा में इजरायली सेना के मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 239 हो गई है।

इस युद्ध में 30 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस बीच खान यूनिस से नागरिकों के साथ निकल भाग रहे कई हमास लड़ाकों को इजरायली सेना ने पकड़ा है। पकड़े गए लोगों से हथियार बरामद हुए हैं। यह जानकारी इजरायली सेना ने दी है। इस बीच सीरिया के होम्स प्रांत में इजरायल के हवाई हमले में तीन लोग मारे गए हैं। मारे गए लोग दो वाहनों में सवार होकर जा रहे थे उसी समय उन पर मिसाइल हमले हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481