Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
President Droupadi Murmu: आज से झारखंड-ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति - The Indian Exposure

President Droupadi Murmu: आज से झारखंड-ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू  बुधवार को झारखंड और ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्विद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी।

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के मुताबिक, ‘इस अवसर पर वह रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। साथ ही एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और बरसाही का उद्घाटन भी करेंगी।’

मुर्मू 29 फरवरी को क्योंझर जिले के गोनसिका में कदलीबाड़ी गांव के विशष रूप से कमजोर  जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ रूबरू होंगी। इसके बाद वह क्योंझर की जनजातियां, संस्कृति और विरासत’ पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगी और फिर उत्तरी परिसर में धरणीधर विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगी।  

राष्ट्रपति शाम को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मुर्मू एक मार्च को भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481