Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : काली घटाएं, सर्द हवाएं ,अगले 24 घंटे में बारिश येलो अलर्ट जारी - The Indian Exposure

Weather : काली घटाएं, सर्द हवाएं ,अगले 24 घंटे में बारिश येलो अलर्ट जारी

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाएं चल रही हैं।हिमालय में सक्रिय हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस का गहरा असर दिल्ली-एनसीआर पर भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने एक और दो मार्च को हल्की बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले आज और कल तापमान में इजाफा होगा। दो मार्च को एक बार फिर अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। मार्च के पहले हफ्ते में मौसम खुशनुमा बना रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

गुरुवार को आसमान दोपहर तक साफ रहेगा। दोपहर के बाद आंशिक बादल दिखाई देंगे। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। एक मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रात में बूंदाबांदी और तेज हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। इसके बाद दो मार्च को आंधी बारिश तेज हो जाएंगी। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी होगी और यह 24 डिग्री पर सिमट सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान बादलों की वजह से बढ़कर 14 डिग्री तक रह सकता है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं। 3 से 5 मार्च के बीच मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कभी आंशिक तो कभी घने बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 24 से 25 और न्यूनतम तापमान 12 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। यानी मार्च के पहले वीक में भी सुबह और शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481