Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Texas Wildfire: टेक्सास के जंगलों में भीषण आग, परमाणु हथियार इकाई में काम ठप - The Indian Exposure

Texas Wildfire: टेक्सास के जंगलों में भीषण आग, परमाणु हथियार इकाई में काम ठप

टेक्सास पैनहैंडल के जंगलों में बुधवार को आग लग गई, जिसके कारण लोगों को प्रभावित क्षेत्र छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। इसके कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति काट दी गई जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए जबकि एक परमाणु हथियार इकाई को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, क्योंकि तेज हवाओं, सूखी घास और बेमौसम गर्म तापमान के चलते आग तेजी से फैल रही थी। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने 60 काउंटी के लिए आपदा घोषित की। स्मोकहाउस क्रीक में लगी आग प्रांत के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जंगल की आग बन गई।

अमेरिका के परमाणु हथियार इकाई का कामकाज मंगलवार रात रोक दिया गया लेकिन इकाई की ओर से कहा गया कि यह बुधवार को सामान्य काम के लिए खुला है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि आग किस कारण से लगी हो सकती है जो कम आबादी वाले काउंटी में फैल गई। हचिंसन काउंटी के लगभग 13,000 लोगों वाले बोर्गर में एड्रियाना हिल ने कहा कि वह और उनका परिवार बहुत डरे हुआ था क्योंकि हवा के रुख बदलने तक आग ने पूरे शहर को घेर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481