Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले कुछ दिन हो सकती है भारी बर्फबारी और बारिश - The Indian Exposure

Uttarakhand: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले कुछ दिन हो सकती है भारी बर्फबारी और बारिश

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में आज शुक्रवार से अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की चोटियों में भारी हिमपात और बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी है, जबकि देहरादून सहित ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी भी है।

आज से प्रदेश में मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देश डॉक्टर विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भारी का ऑरेंज अलर्ट है। मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश आएगी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481