Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rohtak : रोहतक में ढाबे पर गुरुग्राम के युवक की 12 गोली मारकर हत्या - The Indian Exposure

Rohtak : रोहतक में ढाबे पर गुरुग्राम के युवक की 12 गोली मारकर हत्या

लाखनमाजरा बाईपास के एक ढाबा पर खाना खाने रुके गुरुग्राम निवासी युवक की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी। दो गोलियां युवक की मां को भी लगी हैं। उसे पीजीआइ में भर्ती करवाया गया है। पत्नी हादसे के बाद से बेसुध है।

सचिन मुंजाल (36) वीरवार शाम को अपनी क्रेटा कार से मां दर्शना और पत्नी मोनिका के साथ संगरूर जा रहा था। तीनों 11 बजे के करीब लाखनमाजरा में हरपूंज ढाबे पर रुके थे। 40 मिनट बाद तीनों खाना खाकर ढाबे की पार्किंग में आ गए। सचिन कार में बैठ गया। उसकी मां बाहर ही खड़े थे। पत्नी मोनिका वाशरूम में गई थी। इसी दौरान एक ​स्विफ्ट कार में आए तीन-चार युवकों ने सचिन को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। सचिन को 12 गोलियां लगी। बेटे को बचाने दौड़ी उसकी मां को भी दो गोलियां लगी।

वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। जब मोनिका वापस लौटी तो सचिन की हालत देखकर बेसुध हो गई। ढाबे पर काम करने वालों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की गाड़ी से सचिन और उसकी मां को पीजीआई पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सचिन को मृत घो​षित कर दिया। उसकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481