Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US: गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अमेरिका शुरू करेगा एयरड्रोप सुविधा, जो बाइडन ने की घोषणा - The Indian Exposure

US: गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अमेरिका शुरू करेगा एयरड्रोप सुविधा, जो बाइडन ने की घोषणा

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में मानवीय सहायता के लिए एयरड्रोप सुविधा शुरू करने की घोषणा की। एयरड्रोप सुविधा शुरू करने की घोषणा व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक के दौरान हुई। बता दें, गुरुवार को इस्राइली सैनिकों ने सहायता ट्रकों के पास खाने की आस में खड़े फलस्तीनी लोगों को गोलियों से भून डाला था, जिसमें 104 लोगों की मौत हो गई थी। इसी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह फैसला किया है। बाइडन ने 104 लोगों की मौत पर खेद जताया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, एयरड्रॉप का उद्देश्य गाजा में फल्सतीनी लोगों को आवश्यक मानवीय सहायता प्रदान करना है। इस पहले से गाजा में भोजन, दवा और पानी जैसी आवश्यक आपूर्ति के प्रवेश को सुनिश्चित करना है और साथ ही बंधकों की रिहाई को सुविधाजनक बनाना है। अमेरिका ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आह्वान किया है कि उत्तर के अतिरिक्त क्रॉसिंग को खोला जाए, जिससे गाजा में अतिरिक्त सहायता पहुंचाई जा सकी। इसके अलावा, एयरड्रॉप की सुविधा मुहैया कराने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वे मदद करेंगे। हालांकि, उनका कहना है कि वे स्थाई समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से गाजा में अस्थायी युद्धविराम की चर्चा जोरों पर है। इसके कयास तब लगने शुरू हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गाजा में अस्थायी युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौता हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, खूनी लड़ाई को रोकने के तिए एक मसौदा फ्रांस की राजधानी पेरिस में तैयार किया गया है। कतर, अमेरिका और मिस्र के राजदूतों के साथ बैठक में यह मसौदा तैयार हुआ था। अब इसे हमास के सामने पेश किया गया है। इसमें मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान लड़ाई में 40 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव है जो 10 मार्च के आसपास शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481