Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, बारिश से ठंडक - The Indian Exposure

Delhi : दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, बारिश से ठंडक

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इस वजह से थोड़ी गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देर रात वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही कहा था कि राजधानी में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान के अनुसार शनिवार को मध्यम स्तर पर बारिश हो सकती है। दिन में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

राजधानी में हवा की गति बढ़ने और दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में बरकरार है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिकशुक्रवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर से चली। 

मौसम के बदलते रुख को देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही जिले के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार बताये गये हैं। ऐसे में अस्पताल में बढ़ रहे वायरल पीड़ितों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को तेज हवा से भी परेशानी हो सकती है। हिमालय क्षेत्र से शीत लहर 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान लंबी यात्रा करने से बचें। तेज हवा परेशान कर सकती हैं। घरों के खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। पेड़ों के नीचे बैठने से बचें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481