Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi Budget 2024: अब दिल्ली की हर महिला को मिलेंगे एक हजार रुपये महीना - The Indian Exposure

Delhi Budget 2024: अब दिल्ली की हर महिला को मिलेंगे एक हजार रुपये महीना

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली की हर बालिग महिला को हर महीने एक हजार रुपये देगी। सोमवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट 2024-25 पेश करते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ का एलान किया।

इस योजना के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार (4 मार्च 2024 ) को 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। शिक्षा के लिए 16000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 

दिल्ली सरकार अगले साल से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को ₹1000  मिलेंगे। बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481