Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली-NCR में आज रहेगा बादलों का पहरा,अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस  - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली-NCR में आज रहेगा बादलों का पहरा,अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस 

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत बीते दो दिनों से कुछ जगहों पर रात को हो रही बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई है। मंगलवार को भी दोपहर में धूप के साथ हवा चल रही थी। वहीं रात होते- होते आसमान में बादल छा गए। वहीं पहाड़ों पर भी मंगलवार को बर्फबारी और बारिश हुई है। जिसके कारण ऊपरी इलाकों में अभी ठंड से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देशभर का मौसम

बीते कुछ दिनों से इंद्रदेव रात को दिल्ली एनसीआर पर बरस रहे हैं। मंगलवार की रात भी आसमान में घने बादल छाए दिखाई दिए। अगर आज के मौसम की बात करें तो बुधवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए दिख रहे हैं। आज अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। हालांकि ये बादल अगले दिन यानी कि गुरुवार तक पूरी तरह से छट जाएंगे और गुरुवार को दिल्ली के लोगों को चमचमाती हुई धूप देखने को मिलेगी। धूप के साथ ही तापमान भी बढ़ जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481