Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
HP : हाईकमान से मिलने आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू, विक्रमादित्य भी जाएंगे - The Indian Exposure

HP : हाईकमान से मिलने आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू, विक्रमादित्य भी जाएंगे

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली जा सकते हैं। वह दिल्ली में हाईकमान और आला नेताओं से भेंट कर सकते हैं। उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात संभव है।

हालांकि बुधवार को सीएम सुक्खू के नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम फाइनल नहीं था। यह वीरवार को ही तय होगा। वहीं, मंत्री हर्षवर्धन चौहान पहले से ही नई दिल्ली में हैं। पिछले दिनों मंत्री चौहान और अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस हाईकमान से मिलकर मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व की सरकार में विश्वास जताया है।

हर्षवर्धन कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी विधायकों के मामले में प्रतिवादी भी हैं। वह इस मामले के सिलसिले से भी नई दिल्ली में बताए जा रहे हैं। उधर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को फिर दिल्ली जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। गडकरी ने हमीरपुर में प्रदेश के कई नए प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगनी है, ऐसे में प्रोजेक्टों को अमलीजामा पहनाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481