Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी एक बार और सताएगी ठंड - The Indian Exposure

Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी एक बार और सताएगी ठंड

उत्तराखंड में 10 से 11 मार्च तक मौसम फिर से बिगड़ने वाला है। हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड एक बार फिर से लौटकर आने वाली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अगले सप्ताह हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पिछले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा था। प्रदेश में गुरुवार से लेकर रविवार तक मौसम बदला रहेगा। हालांकि, अभी शुष्क मौसम के कारण देहरादून से हरिद्वार तक तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप और सुबह शाम सर्द हवाएं चलने से सर्दी गर्मी हो रही है। दिन की धूप अभी से असहनीय हो गई है तो वही सुबह शाम के समय सर्द हवाओं के कारण हो रही ठिठुरन भरी ठंड लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर हवाओं में दिखाई दे रहा है। फिलहाल मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम बदलने से एक बार फिर ठंड लौट कर आएगी। दिन में हवाओं के कारण धूप की गर्मी का असर कुछ हद तक कम होता दिखता है।

देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यू टिहरी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस कारण दिन समय में धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481