Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : उत्तराखंड में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ,कई जिलों में बारिश के आसार - The Indian Exposure

Weather : उत्तराखंड में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ,कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की उम्मीद है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रह सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि भी होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश हिस्सों में चटक धूप खिल रही है। रविवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से तापमान में भी वृद्धि हो रही है।देहरादून के अधिकतम मैदानी क्षेत्रों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंडक है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने के कारण गर्मी महसूस की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में रविवार शाम से ताजा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी हो सकता है। मैदानी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे और साथ ही साथ धूप भी खिली रहेगी। तापमान में और वृद्धि होने के आसार है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481