उत्तराखंड

Weather : उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश

उत्तराखंड में सोमवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से ठंड एक बार फिर लौट सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब होने वाली बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं दिखाई देगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश भर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा। 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि अनुसार 11 से 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं दिखाई देगा।

14 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *