Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मध्य प्रदेश में हजरत निजामुद्दीन से खजराहो के बीच चौथी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - The Indian Exposure

मध्य प्रदेश में हजरत निजामुद्दीन से खजराहो के बीच चौथी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मध्य प्रदेश में हजरत निजामुद्दीन से खजराहो के बीच चौथी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने देश में 10 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश के ध्येय  वाक्य के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। देश के विकास के लिए रेलवे का विकास महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। देश के मध्य में स्थित हमारा मध्यप्रदेश, रेलवे अधोसरंचना  विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। 

भोपाल के बैरागढ़ में वंदे भारत ट्रेन के मेंटनेंस  के लिए कोचिंग काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस काम्प्लेक्स में एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेन के मेंटनेंस का काम किया जा सकेगा। 
– भोपाल मंडल के अंतर्गत तीन जिलों में स्थित पांच स्टेशनों पर (बीना-1,भोपाल-3,रानी कमलापति-3,नर्मदापुरम-2 एवं इटारसी-2) पर 72.5 लाख रूपये की लागत से तैयार कुल 11 ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टालों का लोकार्पण किया। 
– बीना स्टेशन पर 12.5 लाख रूपये की लागत से तैयार एक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया। 
– एक करोड़ की लागत से तैयार बुदनी माल गोदाम का लोकार्पण।  
– पीएम रामगंज मंडी-भोपाल नयी रेल लाइन के अंतर्गत निशातपुरा ‘डी’ केबिन से संत हिरदाराम नगर तक के रेल लाइन खंड (9.86 कि.मी.) का लोकार्पण। इसकी लागत करीब 65 करोड़ रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481