Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Brazil: रियो डी जनेरियो में एक व्यक्ति ने बस हाईजैक की, 17 लोगों को बनाया बंधक - The Indian Exposure

Brazil: रियो डी जनेरियो में एक व्यक्ति ने बस हाईजैक की, 17 लोगों को बनाया बंधक

ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो के मुख्य बस स्टेशन पर एक एक व्यक्ति ने बंधूक की नोंक पर एक बस को हाईजैक कर लिया।

उस व्यक्ति ने 17 यात्रियों को बंधक बना लिया। वहीं, उसने दो लोगों की जान ले ली। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं,सभी यात्रियों को आजाद कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

सैन्य पुलिस के कर्नल मार्को एंड्रेड ने जानकारी दी कि बंधक बनाने वाले ने आत्मसमर्पण कर दिया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं,सभी बंधकों को रिहा कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि जिन लोगों को बंधक बनाया गया उनमे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। पुलिस ने बंदूकधारी की पहचान या उसके इरादों का खुलासा नहीं किया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति ताबतोड़ फायरिंग करता हुआ बस के अंदर दाखिल हुआ। बता दें कि ब्राजील का सबसे प्रतिष्ठित शहर, रियो डी जनेरियो लंबे समय से गरीबी और असमानता से जुड़ी उच्च अपराध दर से त्रस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481