Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, 5 हजार लोगों के जुटने की परमिशन - The Indian Exposure

Kisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत, 5 हजार लोगों के जुटने की परमिशन

दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ आज रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की अनुमति दे दी है। पुलिस ने जो शर्तें रखी हैं उसमें किसानों को 5,000 से अधिक संख्या में रामलीला मैदान में नहीं जुटना है। ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की भी शर्त रखी गई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महापंचायत के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में भारी ट्रैफिक जाम भी हो सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने यात्रियों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वे रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करेंगे। इसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘लड़ाई तेज करने’ का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481