Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह बोले- पीओके भारत का हिस्सा है, वहां के हिंदू भी हमारे हैं और मुसलमान भी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है। वहां रहने वाले हिंदू भी हमारे हैं और वहां रहने वाले मुसलमान भी भारत के हैं। इसके अलावा, उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रहा है। सीएए में नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान ही नहीं है। 

शाह शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित साक्षात्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत हिंदू थे। आज वहां 2.7 प्रतिशत हैं। बाकी के लोग कहां गए? उनका क्या हुआ? बांग्लादेश में आज 10 प्रतिशत से भी कम हिंदू बचे हैं। वे कहां गए? उनके साथ क्या हुआ? पड़ोसी देशों में बड़ी संख्या में धर्मांतरण हुआ। वहां उनके परिवार की महिलाओं के साथ अन्याय हुआ। उनके परिवार के साथ वहां अत्याचार हुआ। उन्होंने भारत में शरण ली। हमें उन्हें नागरिकता क्यों नहीं देनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471