Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : किशोरी से दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटे पर FIR - The Indian Exposure

Uttarakhand : किशोरी से दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटे पर FIR

पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिमाचल प्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को खुशहालपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, थाना सहसपुर में एक महिला ने तहरीर दी थी। उसमें उन्होंने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को दानिश निवासी इस्लामनगर खुशहालपुर बहला फुसलाकर अपने साथ पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) ले गया। उसने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया।

आरोपित ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जबकि आरोपित दानिश की मां ने नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट, गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपित उसकी पुत्री को पांवटा साहिब में छोड़कर भाग गया। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी के निर्देश पर विवेचक दारोगा रश्मि रावत ने मय पुलिस बल के सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), हिमाचल प्रदेश आदि स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपित नहीं मिल पाया।

मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित घर पर है, जिस पर पुलिस ने आरोपित दानिश को उसके घर खुशहालपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई भुवन चंद पुजारी के अनुसार आरोपित का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481