Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Betul : गेहूं काटकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर - The Indian Exposure

Betul : गेहूं काटकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर

मध्य प्रदेश के बैतूल में खेत से गेहूं काट कर वापस घर लौट रही एक दलित महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला जब रास्ते में थी तो दो लोगों ने उसे लिफ्ट देने की बात कहकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया।

फिर दूर ले जाकर के घटना को अंजाम दिया। इस घटना से महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने जहरीले पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। उसके बाद महिला के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए और भर्ती किया। इस घटना का अस्पताल चौकी में सामूहिक दुष्कर्म का शून्य पर मामला दर्ज हुआ।

इस मामले को लेकर बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि पीड़ित महिला दलित है। वह अपने मायके बोरदेही थाना क्षेत्र में गई थी। यहां पर वह शनिवार को गेहूं काटकर वापस लौट रही थी। रास्ते में उसे स्कूटी सवार दो व्यक्ति मिले। वे उसे घर छोड़ने के बहाने से स्कूटी पर बैठाकर सूनसान क्षेत्र में ले गए और वहां पर दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से व्यथित महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, उसका उपचार चल रहा है।

एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि आरोपियों में से एक आरोपी को पीड़ित महिला पहचानती है, जिसका नाम अभिषेक राजपूत है। घटना को लेकर एक तथ्य और सामने आया है कि पीड़िता के पति और अभिषेक राजपूत के बीच पहले विवाद भी हुआ था। हालांकि पीड़िता को इस बात की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक राजपूत को हिरासत में लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481