उत्तर प्रदेशक्राइम

Fraud in Varanasi : दुकान बेचने के नाम पर व्यापारी से 33 लाख की ठगी

वाराणसी के बसंतपुर में दुकान बेचने के नाम पर एक व्यापारी से 33 लाख रुपये की ठगी की गई। प्रकरण को लेकर व्यापारी की तहरीर के आधार पर सिंधौरा थाने में एक दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बसंतपुर निवासी शिवशंकर पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके इलाके का ही नन्हेलाल गुप्ता और उसकी पत्नी सविता अपनी जमीन के लिए उनसे सौदा तय किए।

33 लाख रुपये लेने के बाद दंपती दुकान की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कर रहे हैं। पैसा मांगने पर दंपती गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इस संबंध में सिंधौरा थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *