Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kedarnath Dham : एक अप्रैल से शुरू होंगे पुनर्निर्माण कार्य, यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी - The Indian Exposure

Kedarnath Dham : एक अप्रैल से शुरू होंगे पुनर्निर्माण कार्य, यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी

मौसम ने साथ दिया तो आगामी एक अप्रैल से केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों का दल गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को साफ करते हुए रास्ता बनाने में जुटा है और दल के 25 मार्च तक धाम पहुंच जाएगा। इस यात्राकाल में केदारनाथ में सरस्वती नदी पर पुल, बीकेटीसी भवन और अस्पताल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आगामी 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा केदारनाथ तक पहुंच के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम किया जा रहा है। विभाग का 70 सदस्यीय मजदूर बीते एक मार्च से रामाबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ को काटकर रास्ता बनाने में जुटा है।केदारनाथ में सभी पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं। साथ ही एमआई-26 हेलिपैड पर भी चार फीट से अधिक बर्फ जमी है। सरस्वती नदी से मंदिर मार्ग व मंदिर परिसर भी बर्फ से लकदक है। लोनिवि ने एक सप्ताह में पैदल मार्ग से बर्फ हटाकर केदारनाथ पहुंचने का लक्ष्य रखा है। ईई विनय झिक्वांण ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो 25 को मजदूर केदारनाथ पहुंच जाएंगे और बर्फ की सफाई के साथ ही आगामी एक अप्रैल से प्राथमिकता से पुनर्निर्माण कार्य भी पुन: शुरू कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481