Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद बवाल, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर - The Indian Exposure

UP : बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद बवाल, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर

बदायूं में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा करते हुए चार खोखों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी दूर शेखूपुर के जंगल में घेराबंदी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस इस वारदात में साथ देने वाले साजिद के भाई जावेद की तलाश करने के साथ हत्या की वजह पता कर रही है। 

मझिया रोड स्थित बाबा कॉलोनी के रहने वाले ठेकेदार विनोद हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक के निर्माण का कार्य करते हैं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी आरोपी साजिद का सैलून उनके मकान के सामने है। विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। साजिद का उनके घर आना-जाना भी था। 

मंगलवार शाम संगीता अपने तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) और सास मुन्नी के साथ घर पर थीं। साजिद शाम छह बजे सैलून बंद करने के बाद साढ़े छह बजे भाई जावेद के साथ उनके घर आया तो संगीता उनके लिए चाय बनाने अंदर चली गईं। तभी साजिद भाई जावेद को वहीं छोड़कर आयुष और अहान को अपने साथ छत पर ले गया। साथ ही पीयूष से पानी लाने को कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा, तब तक साजिद ने चाकू से आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी थी। 

दोनों मासूमों के शरीर पर कई और जगह भी वार किए। सामने आए पीयूष पर भी उसने चाकू से हमला किया। वह चीखता हुआ नीचे आया। पीछे से साजिद दौड़ा तो यह देख मां संगीता ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच साजिद भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। इस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख उनका गुस्सा बढ़ने लगा। आक्रोशित भीड़ ने साजिद के सैलून का ताला तोड़कर सामा निकाला और फूंक दिया। आसपास के तीन अन्य खोखों को भी आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोका। बाद में गुस्साए लोग पुलिस चौकी पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे, आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने भीड़ को समझाया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481