Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi Building Collapse: कबीर नगर में मकान ढहने से दो की मौत - The Indian Exposure

Delhi Building Collapse: कबीर नगर में मकान ढहने से दो की मौत

पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में बुधवार देर रात एक पुराना मकान ढह गया। इसमें कपड़ा कटिंग की फैक्ट्री चलती थी। हादसे में फैक्ट्री के तीन कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने उन लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरो ने अरशद व तौहीद को मृत घोषित कर दिया। जबकि रेहान का इलाज चल रहा है।

वेलकम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मकान मालिक शाहिद की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि रात सवा दो बजे सूचना मिली थी कि कबीर नगर गली नंबर दो में एक पुराना मकान गिर गया है।

मलबे के नीचे कुछ लगे दबे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही राहत बचाव कार्य शुरू किया। तीनों घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जिस मकान में कपड़ा काटने की फैक्ट्री चल रही थी वह पुराना हो गया था। हादसे के वक्त तीनों कर्मचारी काम कर रहे थे।

यमुनापार में जर्जर इनारतें बहुत हैं। उन पर नगर निगम का ध्यान नहीं है। इसी वजह से बिल्डिंग गिरने जैसे हादसे हो रहे हैं। यह नगर निगमनकी जिम्मेदारी है कि जर्जर इमारतों को चिन्हित किया जाए। उनके मालिकों को नोटिस देकर मरम्मत के लिए कहा जाए। जिसकी मरम्मत सम्भव न हो, उसमें रहने से लोगों को रोका जाए। लेकिन निगम यह जिम्मेदारी नहीं निभा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481