महाराष्ट्र

Maharashtra: पुणे में ड्रग नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, 35 लाख खेप के साथ पांच नाइजीरियन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में पांच नाइजीरियाई और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 35 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के डग्स जब्त किए हैं।पकड़े गए आरोपियों की पहचान इदोफो येनेडु, ओलामाइड कायोडे, कोहिन्दे इदरीस, जाहिती सेवेरिन और इमैनुएल नवातु के रूप में की गई। अपराध शाखा ने पुणे के आसपास कई स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान लाखों का नशीला माल जब्त किया गया।

कुल खेप की जब्ती 170 ग्राम थी। पुलिस ने कोथरुड में जांच के एक अलग मामले में नाइजीरियाई नागरिकता रखने वाले इरशाद खान और इकबाल खान को भी गिरफ्तार किया। 

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, ‘हम शहर को नशीली दवाओं के खतरे से मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। हमने नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला में तस्करों की पहचान की है। नाइजीरिया के उन नागरिकों के खिलाफ तलाशी अभियान चल रहा है जो शहर के विभिन्न स्थानों पर रह रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि अपराध शाखा द्वारा चलाए गए अभियान में लगभग 150 पुलिस अधिकारी शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *