Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Moscow Shooting: मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी और धमाका, 40 लोगों की मौत - The Indian Exposure

Moscow Shooting: मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी और धमाका, 40 लोगों की मौत

इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक बयान में मॉस्को में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। अपनी अमाक समाचार एजेंसी पर एक बयान पोस्ट कर संगठन ने हमले की पूरी जिम्मेदारी ली है। बयान में समूह ने कहा कि उसने रूसी राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं।

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि हमला करने वाले आतंकी किस ओर गए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने ‘बड़ी त्रासदी’ बताते हुए कहा है कि रूस की शीर्ष जांच एजेंसी इस हमले को आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही है। इसे हमले को रूस में दो दशकों में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला बताया जा रहा है।

वहीं, क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन को हमले में बारे पूरी जानकारी दी गई है। यह हमला तब हुआ जब रूसी रॉक बैंड पिकनिक के प्रदर्शन के लिए भीड़ जमा हुई थी। जानकारी के मुताबिक चार से पांच बंदूकधारियों ने क्राकस सिटी कंसर्ट हाल में घुसकर लोगों की भीड़ पर स्वचालित हथियारों से गोलियां बरसा कर कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी। साथ ही करीब 145 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481