Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : चुनाव से पहले हवाला की तीन करोड़ रुपये की रकम के साथ चार गिरफ्तार - The Indian Exposure

Delhi : चुनाव से पहले हवाला की तीन करोड़ रुपये की रकम के साथ चार गिरफ्तार

पुलिस ने हवाला के जरिये लाई गई 3 करोड़ रुपये की रकम पकड़ी है। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है। रकम शाहदारा के स्क्रैप डीलर की थी। पुलिस ने बताया, शनिवार को सूचना मिली कि गुरुग्राम से दो स्कूटी पर हवाला की रकम लाई जा रही है, जिसे शाहदरा ले जाया जाना है। पुलिस ने दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र के सुब्रतो पार्क इलाके में वाहनों की चेकिंग शुरू की। तभी गुरुग्राम से दो स्कूटी सवार आते दिखे। पुलिस ने रोककर चेकिंग की तो दो बड़े बैग में 3 करोड़ रुपये बरामद हुए। 

पूछताछ में उन्होंने बताया, रकम शाहदरा के स्क्रैप डीलर मोहम्मद वकील मालिक की है। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान शाहदरा निवासी मो. सोमीन, जीशान, दानिश और संतोष के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग के सहायक निदेशक ऋषि देव वर्मा ने मौके पर पहुंचकर रकम अपने कब्जे में ले ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481