Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rudrapur :सिंचाई विभाग का कनिष्ठ सहायक स्मैक के साथ गिरफ्तार - The Indian Exposure

Rudrapur :सिंचाई विभाग का कनिष्ठ सहायक स्मैक के साथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान एसआई राजेन्द्र पन्त बंडिया की ओर विजय कुमार व अजय कुमार के साथ जा रहे थे कि एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। दबोचने पर बोला कि उसके पास कुछ नहीं है, वह एक दोस्त से मिलने आया था। सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश तिवारी निवासी वार्ड 9 कोटी अठवाला थाना रानी पोखरी, जिला देहरादून, हाल पता सिंचाई विभाग अल्मोड़ा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत बताया। उससे छह ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि उससे 7120 रुपये भी मिले। आरोपी सुरेश अपने दोस्त राजू उर्फ राजू बोरा निवासी खोलरा, अल्मोड़ा के साथ दो दिन पहले अपने अन्य दोस्त की शादी में आया था। वह भी इसके साथ ही था लेकिन वह इससे पीछे था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481