उत्तराखंड

Haldwani: कार कूड़ेदान से टकराई, दिल्ली के युवक समेत तीन की मौत और चार घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में होली की सुबह मातम में बदल गई। नैनीताल के हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बेकाबू कार ने राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो राहगीर भी शामिल है। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चार बजे हल्द्वानी के पास देवाशीष होटल चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार संख्या DL 4CAH 8976 हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी। इसी बीच कार कूड़ेदान से टकरा गई, हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दो पैदल चल रहे राहगीरों को भी कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। चारों घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *