Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : हिरासत से दिये केजरीवाल सरकार के पहले आदेश की जांच करेगा ED - The Indian Exposure

Delhi : हिरासत से दिये केजरीवाल सरकार के पहले आदेश की जांच करेगा ED

अरविंद केजरीवाल की ओर से ईडी के रिमांड में रहते हुए सरकारी आदेश जारी किए जाने का जांच एजेंसी ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने बताया, वह जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसा निर्देश जारी करना पीएमएलए कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के दायरे में है? सवाल है क्या हिरासत के दौरान केजरीवाल सरकार चलाने के लिए जरूरी दस्तावेज साइन कर सकते हैं? कोर्ट के आदेश के अनुसार केजरीवाल प्रतिदिन शाम छह से सात के बीच आधा घंटा अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सहायक बिभव कुमार से, जबकि आधा घंटा अपने वकीलों से मिल सकते हैं। 

इससे पहले शराब घोटाले में पकड़े गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाने के अपने दावे को सच करते हुए शनिवार को ईडी की कैद से अपना पहला आदेश जारी किया। यह आदेश जल मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। केजरीवाल ने जल मंत्री आतिशी को दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल व सीवर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। आतिशी ने खुद मीडिया के सामने रविवार को इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को पता चला कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की काफी समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर वह चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481