UP : पीलीभीत में होली पर DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद, गोलीबारी में एक घायल

जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटकवाड़ा गांव में होली के दिन तेज आवाज में डीजे बजनों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी हुई और गोली भी चली, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार को यहां गांव में गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान पथराव की भी सूचना मिली, जिसमें तीन अन्य घायल हो गए।

बीसलपुर के क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी ने बताया कि गोलीबारी बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि इलाके में तेज संगीत बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में विमल घायल हो गया, जबकि पथराव में अंकित, सत्यपाल और विनोद घायल हो गये। सीओ ने कहा कि दोनों गुट वर्तमान ग्राम प्रधान और एक पूर्व ग्राम प्रधान के थे और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *