Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mexico: मेक्सिको के समुद्र तट पर बड़ा हादसा, प्रवासियों से भरी नाव पलटी - The Indian Exposure

Mexico: मेक्सिको के समुद्र तट पर बड़ा हादसा, प्रवासियों से भरी नाव पलटी

दुनिया में कहीं न कहीं से प्रवासियों से भरी नावों के पलटने की खबरें आती हैं। वहीं अब मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर एक नाव दुर्घटना की खबर सामने आई है, यहां एक नाव पलट गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोग एशिया के थे।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में एक व्यक्ति जीवित बच गया, उससे पूछताछ के बाद पता चला कि वह एशियाई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक एशिया के थे। अधिकारियों के अनुसार, शव प्लाया विसेंटे शहर में एक समुद्र तट के पास पाए गए जो ग्वाटेमाला के साथ मेक्सिको की सीमा से लगभग 250 मील (400 किलोमीटर) पूर्व में है।

वहीं, नाव दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह क्षेत्र मेक्सिको पार करके अमेरिकी सीमा तक पहुंचने वाले प्रवासियों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। अधिकांश प्रवासी जमीन से यात्रा करते हैं, लेकिन कुछ प्रवासी मेक्सिको के अंदर आव्रजन चौकियों से बचने के लिए समुद्र का चुनते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481