उत्तर प्रदेशक्राइम

Kanpur: एलबम में काम दिलाने का झांसा देकर अभिनेत्री से दुष्कर्म

कानपुर में छोटे-छोटे एलबम में काम करने वाली शहर की एक अभिनेत्री ने लखनऊ की इंटरटेनमेंट व प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रोडक्शन कंपनी का अध्यक्ष बड़े अभिनेता के साथ एलबम में काम दिलाने और अच्छी कमाई का झांसा देकर मुंबई ले गया।

एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि नजीराबाद थाना पुलिस से लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक वह तीन महीने चक्कर काटती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब गृह सचिव के आदेश पर नजीराबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

नजीराबाद क्षेत्र निवासी कारोबारी की बेटी अभिनय करती है। अभिनेत्री ने बताया कि लखनऊ की साउथ सिटी गेट नंबर चार स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला हेमंत कुमार राय श्रेया इंटरटेनमेंट और प्रोडेक्शन कंपनी का अध्यक्ष है। हेमंत कुमार पिछले साल उसके घर आए और तीन-चार एलबम में काम करने का प्रस्ताव रखा।

साथ ही किसी बड़े स्टार के साथ एलबम लांच करने का वादा भी किया। कहा कि इससे होने वाली कमाई दोनों लोग आधी-आधी बांट लेंगे। हेमंत की बातों में फंसकर वह उनके साथ काम करने के लिए राजी हो गई। इसके बाद हेमंत और उसका एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। शूटिंग के सिलसिले में कई बार हेमंत व उनकी टीम के साथ मुंबई भी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *