Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश,चमोली समेत तीन जिलों के लिए आया IMD का रेन अलर्ट - The Indian Exposure

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश,चमोली समेत तीन जिलों के लिए आया IMD का रेन अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश और मैदान में गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीन जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग में तीन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। बारिश वाले जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज आसमान आसमान साफ रहेगा। कहीं- कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। दिन के समय तेज धूप के कारण होने वाली गर्मी के चलते लोग परेशान होने लगे हैं। जबकि पहाड़ों में हुई बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड हो रही है।

प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। जबकि उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। 5 अप्रैल को उत्तरकाशी , चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481