
सिंध के संघार जिले में एक बोरवेल से दूषित पानी पीने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई।एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया।
संघार के उपायुक्त के एक बयान के अनुसार, संघार में पास के हैंडपंप से पानी पीने के बाद चार से आठ साल की उम्र के पांच बच्चों की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उन्होंने बुखार, दस्त और उल्टी की शिकायत की, लेकिन इलाज के दौरान बच्चों की जान चली गई।
मृतकों की पहचान मुरीद भट्टी (8 वर्ष), मुमताज (3 वर्ष), राशिद अली (5 वर्ष), सानियाा (4 वर्ष) और जमीरा (4 वर्ष) के रूप में हुई है।