Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं आएगा नजर - The Indian Exposure

Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं आएगा नजर

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार को लगने वाला है। नासा के मुताबिक, करीब 54 साल के बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इसकी अवधि चार घंटे 25 मिनट तक हो सकती है। इससे पहले इतना लंबा सूर्य ग्रहण 1970 में देखा गया था। अगली बार यह 2078 में दिखेगा। पूरे उत्तरी अमेरिका में सूर्य के सामने चंद्रमा के आने से जमीन पर जो परछाई बनेगी, वह 185 किलोमीटर चौड़ी होगी। यह छाया मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में पड़ेगी।

नासा के मुताबिक, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा के अलावा कई कैरेबियाई देश जैसे कोलंबिया, वेनेजुएला में दिखेगा। इसके अलावा स्पेन, ब्रिटेन, आयरलैंड, पुर्तगाल और आइसलैंड ग्रीनलैंड, जमैका, नॉर्वे, पनामा, निकारागुआ, रूस, प्यूर्टो रिको, सेंट मार्टिन वेनेज़ुएला, बहामास, जैसे देशों में भी नजर आएगा। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, भारत में लोग नासा के यूट्यूब लाइव स्ट्रीम के जरिये इस दुर्लभ ग्रहण को देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481