Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP : नर्मदा नदी में स्नान कराने श्रद्धालुओं को ले जा रही अप्पे को ट्रक ने मारी टक्कर - The Indian Exposure

MP : नर्मदा नदी में स्नान कराने श्रद्धालुओं को ले जा रही अप्पे को ट्रक ने मारी टक्कर

नेशनल हाईवे 44 राजोला चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने अप्पे सवारी वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अप्पे में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। सभी घायल और मृतक सागर जिले के ग्राम ढावरी थाना बांदरी के निवासी हैं जो सोमवती अमावस्या को बरमान स्थित नर्मदा नदी में स्नान करने जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने पर देवरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी शशिकांत सरयाम एवं थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने स्थल का जायजा लिया। एएसआई महेश दुबे ने बताया कि घटना में दो लोग मृत्यु हुए हैं, जिनके नाम विश्वनाथ यादव एवं अजब बाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481