Murder in Britain : ब्रिटेन में हुआ दुनिया का सबसे खौफनाक मर्डर , शख्स ने किए पत्नी के 224 टुकड़े

ब्रिटेन में एक शख्स ने दुनिया की सबसे खौफनाक हत्या को अंजाम दिया है। इस मर्डर के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, आपके दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी, आपका दिमाग चकरा जाएगा। मर्डर की इस डरावनी वारदात में एस शख्स ने अपनी पत्नी के 224 टुकड़े कर डाले। इसके बाद उसके शरीर के हर टुकड़े को प्लास्टिक की थैलियों में भरकर नदी में फेंक दिया। इस क्रूर हत्यारे की उम्र अभी महज 28 वर्ष है। बताया जा रहा है कि इसने अपनी पत्नी पर सैकड़ों बार चाकू से वार किया और फिर उसके शरीर को 224 टुकड़ों में काट डाला। इस हत्या ने ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। आरोपी ने बिना कोई कारण बताए हत्या करना कबूल कर लिया है। अब 8 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। इस तरह की मनोवृत्तियां आखिर कैसे लोगों में आ जाती हैं, इस बारे में भी आपको मनोचिकित्सक की राय भी बताएंगे। मगर पहले जान लीजिए की ये घटना कैसे और कब हुई।
जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में यह घटना 25 मार्च 2023 को हुई, जब 26 वर्षीय महिला होली ब्रैमली के अवशेष उसके लापता होने की रिपोर्ट के आठ दिन बाद बासिंघम, लिंकनशायर के विथम नदी में पाए गए थे। ब्रैमली के शरीर के टुकड़ों को देखकर ब्रिटेन पुलिस के भी होश उड़ गए। भारत में भी दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस आपको याद होगा, जिसमें शख्स ने प्रेमिका के 35 टुकड़े करके शव को फ्रीज में रख दिया। फिर उसे एक-एक कर ठिकाने लगाया। मुंबई का सरस्वती मर्डर केस इससे भी जघन्य था, जिसमें प्रेमी ने अपनी लिव-इन-पार्टनर के टुकड़े-टुकड़े करके उसे कुकर में उबाल लिया।
