उत्तराखंड

PM Modi: आज ऋषिकेश में पीएम मोदी भरेंगे चुनावी हुंकार ,रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में होने वाली अगली रैली के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। पीएम मोदी आज ऋषिकेश के एक मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। राज्य में पीएम मोदी की दूसरी रैली के लिए ऋषिकेश को उसकी रणनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए चुना गया है क्योंकि यह गढ़वाल क्षेत्र की सभी सीटों टिहरी, पौडी और हरिद्वार को प्रभावित करता है यानी पीएम मोदी एक तीर से तीन निशाने साधेंगे।

इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में यह दूसरी जनसभा है। इससे पहले दो अप्रैल को उन्होंने कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया था। अब बुधवार को वह गढ़वाल मंडल की तीनों संसदीय सीटों हरिद्वार, गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल के केंद्र में स्थित ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अपनी जनसभा के माध्यम से वह गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल संसदीय सीटों के सुदूरवर्ती क्षेत्र के मतदाताओं को संदेश देंगे तो हरिद्वार सीट के जातीय समीकरण को भी साधेंगे। यही कारण भी है कि भाजपा ने प्रधानमंत्री की सभा के लिए ऋषिकेश को चुना। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *