Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी आज उत्तराखंड में करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड में तीन स्थानों पर जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। वह सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल में एनआइटी श्रीनगर, दोपहर एक बजे रुड़की के डीएवी कालेज और 3.30 बजे देहरादून के बन्नू ग्राउंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गाजियाबाद और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह आगरा में पार्टी की संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महराजगंज व कुशीनगर तथा ब्रजेश पाठक हरदोई व लखीमपुर, उच्च शिक्षा मंत्री डा.योगेन्द्र उपाध्याय अलीगढ़ में भाजपा के सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन हाथरस में चिकित्सकों की बैठक, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ अलीगढ़ में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी हाथरस, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप बरेली, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति मैनपुरी और फिरोजाबाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद और संभल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471