Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Election 2024: 'दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन को मिलेगी जीत, AAP नेता संजय सिंह ने किया दावा - The Indian Exposure

Election 2024: ‘दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन को मिलेगी जीत, AAP नेता संजय सिंह ने किया दावा

म आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि आईएनडीआईए दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी से भाजपा को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की भावना विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए और आम आदमी पार्टी के पक्ष में है।

उन्होंने कहा कि देश इस आम चुनाव में बदलाव के लिए मतदान करेगा। आप सांसद ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, मतदाताओं को इस बात का अहसास हो गया है कि वे मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण गंभीर स्थिति में हैं। यह पूछे जाने पर कि आप और कांग्रेस का दिल्ली में कैसा प्रदर्शन रहेगा, संजय सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियां राष्ट्रीय राजधानी में सभी सात सीटें जीतने की उम्मीद कर रही हैं। बताते चलें, भाजपा ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर लगातार दो बार जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481