Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर में करेंगे रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अमित शाह गुरुवार को गांधीनगर में तीन रोड शो करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री बुधवार को गुजरात पहुंच गए हैं।
उन्होंने गांधीनगर संसदीय सीट अंतर्गत आने वाली लगभग आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर गुरुवार को होने वाले अपने विजय शंखनाद रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया। वह 19 अप्रैल को दोपहर विजय मुहूर्त में नामांकन करेंगे। भाजपा ने शाह को इस सीट से 10 लाख के मतों के अंतर से चुनाव जिताने का लक्ष्य रखा है। शाह गुरुवार को साणंद, कलोल, साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा तथा वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में विजय शंखनाद रोड शो करेंगे।
