Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : हैदरपुर नहर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत - The Indian Exposure

Delhi : हैदरपुर नहर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत

बाहरी उत्तरी दिल्ली की हैदरपुर नहर में बुधवार दोपहर नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों भलस्वा डेयरी की श्रद्धानंद कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के समय किशोरों के साथी उन्हें डूबता देखते रहे। दमकलकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला, जिन्हें अंबेडकर अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतकों की पहचान आयान (13), रेहान (14) और अंकित (15) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस को दोपहर 3:30 बजे तीन किशोरों के हैदरपुर नहर में डूबने की पीसीआर कॉल मिली थी, तुरंत दमकलकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन कर काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला। पीसीआर कॉल एक बच्चे के रिश्तेदार ने की थी, जोकि राजीव नगर कॉलोनी भलस्वा डेयरी का रहने वाला था, जिसके बाद तीनों के परिवार वाले नहर पर पहुंचे थे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों एक साथ नहाने के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481