Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia: अब रूस ने 235 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध - The Indian Exposure

Russia: अब रूस ने 235 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

रूसी विदेश मंत्रालय ने 235 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के मॉस्को में अनिश्चितकाल के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। ये ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नगरपालिका परिषदों के सदस्य हैं, जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करने के लिए अपने देश में रूस विरोधी एजेंडे को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पश्चिम के अभियान के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा रूसी व्यक्तियों और कानूनी संस्थाओं पर राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतिबंध लगाए गए। इसके जवाब में उन 235 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के रूस में अनिश्चितकाल के लिए प्रवेस पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है, जो नगरपालिका परिषदों के सदस्य सक्रिय रूप से अपने देश में रूस विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481