Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, बज्रपात और ओलों के साथ जमकर बरसेंगे बादल - The Indian Exposure

Weather : मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, बज्रपात और ओलों के साथ जमकर बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। ओलावृष्टि और बारिश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इंदौर, भोपाल, धार, रायसेन, बड़वानी, सिवनी, बालाघाट और बैतूल जिलों में जबरदस्त बारिश हुई। धार में तो ओले भी गिरे हैं। अत्याधिक बारिश के कारण बालाघाट जिले के मलाजखंड में पारा गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह एक दिन में 16 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट है। बारिश के कारण सिवनी बैतूल नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा का तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

राजधानी भोपाल में भी सुबह से लेकर दोपहर तक कुछ स्थानों में रुक रुक कर बारिश हुई। न्यू मार्केट, अवधपुरी, एमपी नगर और चार इमली क्षेत्र में काफी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481