Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : मंगलवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला,पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी - The Indian Exposure

Uttarakhand : मंगलवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला,पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। चटक धूप खिलने के कारण गर्म हवाएं चल रही है और दोपहर के समय बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। खासकर स्कूल के बच्चों के लिए यह गर्मी बेहद मुश्किल खड़ी कर रही है। वहीं, हल्की बारिश होने के कारण पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेगी। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 20. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481