Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Elections: आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जनसभा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह - The Indian Exposure

Elections: आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जनसभा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को शहर में होंगे। वह अपराह्न चार बजे के बाद लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद मोतीझील पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। गृह मंत्री काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। मोतीझील मैदान में जनसभा भी करेंगे। पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों से भी जानकारी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481