Weather : UP, बिहार सहित कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर देश के कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

तेज हवा चलने के बावजूद तीखी धूप गर्मी की चुभन लगातार बढ़ा रही है। तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। आगामी दिनों में भी राहत के बहुत ज्यादा आसार नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 92 से 28 प्रतिशत दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवा का दौर अभी बना रहेगा। गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *