Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US: ईरान से व्यापार करने वाली कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध - The Indian Exposure

US: ईरान से व्यापार करने वाली कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध

अमेरिका ने ईरानी सेना के साथ अवैध व्यापार और ड्रोन हस्तांतरण करने के आरोप में एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें तीन भारत की कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि इन कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों ने यूक्रेन में रूस के युद्ध के लिए ईरानी ड्रोन की गोपनीय बिक्री को सुविधाजनक बनाने और वित्तपोषण करने में एक केंद्रीय भूमिका निभाई है। 

‘सहारा थंडर ईरान’ की पहचान मुख्य अग्रणी कंपनी के रूप में की गई है, जो इन प्रयासों के समर्थन में ईरान की वाणिज्यिक गतिविधियों की देखरेख करती है। सहारा थंडर का समर्थन करने के लिए जिन तीन भारत स्थित कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481