Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
X( Twitter) Down: Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही समस्या - The Indian Exposure

X( Twitter) Down: Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही समस्या

एलन मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X का वेब वर्जन एक बार फिर तकनीकी कठिनाइयों का सामना कर रहा है। आपको बता दें कि पहले इसे ट्विटर के नाम से जाना जाता था। कुछ समय पहले भी प्लेटफॉर्म ने इस तरह  आउटेज का सामना करना पड़ा था। इससे यूजर्स अपने अकाउंट को एक्सेस करने में असमर्थ हैं। 

कंपनी ने इस आउटेज को  लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी है। हालांकि भारतक के कुछ यूजर्स ने डाउन डिटेक्टर की साइट पर समस्या को रिपोर्ट किया है और बताया है कि प्लेटफॉर्म का वेब वर्जन काम नहीं कर रहा है। 

  • यूजर रिपोर्ट की माने तो जब वे वेब ब्राउजर का उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें अपनी टाइमलाइन देखने, ट्वीट पोस्ट करने या ट्रेंडिंग टॉपिक्स ब्राउज करने में समस्या आ रही हैं।
  • जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्स को आउटेज का सामना करना पड़ा है, कुछ दिनों पहले ही यूजर्स ने समस्या को रिपोर्ट किया था।
  • हालांकि मोबाइल पर लोगों को कोई समस्या नही हैं। यानी कि एक्स मोबाइल ऐप सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। ऐसे में अगर आपके फोन या टैबलेट पर ऐप डाउनलोड है, तो आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481